1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दोस्त के साथ मिलकर किशोर ने की मां के प्रेमी की हत्या, पार्क के तालाब में फेंका शव

दोस्त के साथ मिलकर किशोर ने की मां के प्रेमी की हत्या, पार्क के तालाब में फेंका शव

 Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 10, 2025 11:01 pm IST,  Updated : Feb 10, 2025 11:01 pm IST

राजधानी दिल्ली में एक किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि किशोर की मां के साथ उक्त व्यक्ति के अवैध संबंध थे, जिससे नाराज किशोर ने व्यक्ति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उन्होंने शव को पार्क के तालाब में फेंक दिया।

किशोर ने की मां के प्रेमी की हत्या।- India TV Hindi
किशोर ने की मां के प्रेमी की हत्या। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक किशोर को एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पकड़ा है। किशोर पर आरोप है कि उसने अपनी मां के प्रेमी की हत्या करने के बाद उसके शव को एक पार्क के तालाब में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी मां के कथित संबंध से नाराज होकर उसके प्रेमी की ईंट से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। 

पार्क के तालाब में मिला शव

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने कहा, ‘‘हमें सोमवार को गाजीपुर थाने में एक पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना मिली कि स्मृतिवन पार्क के तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला है। टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं और 24 वर्षीय व्यक्ति का पानी में आंशिक रूप से डूबा हुआ शव बरामद किया। शव की पहचान उत्तराखंड निवासी राहुल सिंह बिष्ट के रूप में हुई। उसके सिर पर कई चोटें थीं।’’ उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और शव को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। 

दो साल से था महिला से संबंध

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या का एक मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। बयान में कहा गया है, ‘‘गाजीपुर पुलिस, मादक पदार्थ निरोधक दस्ते (एएनएस), ‘स्पेशल स्टाफ’ और एएटीएस की चार टीम को तैनात किया गया था। दलों ने सीसीटीवी फुटेज, ‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर)’ और ‘ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर)’ कैमरों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान, टीम ने पाया कि राहुल सिंह बिष्ट एक महिला के साथ लगातार संपर्क में था।’’ बयान में कहा गया है कि पूछताछ करने पर महिला ने स्वीकार किया कि राहुल सिंह बिष्ट के साथ उसके दो साल से संबंध थे। 

ईंट से हमला कर की हत्या

बयान में कहा गया है, महिला ने बताया कि राहुल पिछली रात नशे में उसके घर आया था और उसने हंगामा मचाया था, उसने अपने बेटे से उसे घर छोड़ने के लिए कहा। पुलिस ने बताया कि महिला के बेटे को पकड़ लिया गया है और पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि राहुल को घर ले जाने के बजाय वह और उसका दोस्त उसे स्मृतिवन पार्क ले गए। पुलिस के अनुसार किशोर ने बताया कि उन्होंने उस पर ईंट से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया और वहां से भाग गए। पुलिस ने बताया कि दोनों किशोर दिल्ली से भागने की कोशिश करते समय पकड़े गए और मामले में आगे की जांच की जा रही है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

महाजाम ने रोकी रफ्तार! प्रयागराज ही नहीं काशी और अयोध्या में भी भयंकर जाम, MP के कई जिलों में हालत खराब

किसान नेताओं ने फिर से दिल्ली कूच का किया ऐलान, 25 फरवरी को पैदल ही होंगे रवाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।