1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के रोहिणी में 'गला घोंटू गैंग' का आतंक, सामने आया खौफनाक वीडियो

दिल्ली के रोहिणी में 'गला घोंटू गैंग' का आतंक, सामने आया खौफनाक वीडियो

 Published : Aug 14, 2025 08:01 am IST,  Updated : Aug 14, 2025 08:37 am IST

दिल्ली में गला घोंटू गैंग एकबार फिर से एक्टिव हो गया है जो लोगों का गला दबाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। बदमाशो की तलाश में दिल्ली पुलिस जुटी है।

दिल्ली में गला 'घोंटू गैंग' का आतंक- India TV Hindi
दिल्ली में गला 'घोंटू गैंग' का आतंक Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में गला घोंटू गैंग एकबार फिर से एक्टिव हो गया है जो लोगों का गला दबाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। ताजा मामला रोहिणी बस स्टैंड पर गला घोंटू गैंग ने एक शख्स को निशाना बनाया। रोहिणी के सरस्वती विहार बस स्टैंड पर गला घोंटू गैंग ने कई लोगों को निशाना बनाया। लूटपाट का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि एक शख्स बस स्टैंड पर खड़ा है तभी स्कूटी सवार तीन बदमाश उससे लूटपाट करने लगते हैं। इसके बाद यही बदमाश एक शख्स का गला दबाकर उससे लूटपाट करने लगते हैं। 

वीडियो में दिख रहा है कि बस स्टैंड पर खड़ा एक शख्स फोन पर कुछ देख रहा है तभी तीन बदमाश आए और उसके पीछे खड़े हो गए। इसके बाद शख्स के साथ लूटपाट करने लगते हैं। 

यहां देखें वीडियो

बस स्टैंड पर कई लोगों के साथ लूटपाट

सीसीटीवी टीवी में लूटपाट की वारदात रोहिणी स्थित सरस्वती विहार बस स्टैंड की बताई जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख़्स खड़ा बस स्टैंड पर खड़ा इंतजार कर था तभी तीन बदमाश एक स्कूटी पर आए लूटपाट की। इसके बाद एक अन्य युवक के साथ भी लूटपाट की गई। 

पहले भी दिखा है गला घोंटू गैंग का आतंक

इससे पहले भी अक्टूबर 2024 में ऐसे ही गला घोंटू गैंग की दहशत दिल्ली के पालम में दिखी थी। जब पालम में एक युवक पर ऐसे ही पीछे से हमला करके इस गला घोंटू गैंग ने लूटपाट को अंजाम दिया था।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।