उत्तम नगरः दिल्ली के उत्तम नगर में वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार पवन शर्मा ने जीत दर्ज की है। बता दें कि 29740 वोटों के अंतर से उन्होंने जीत दर्ज की है। वहीं दूसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार पोश बाल्यान थीं, जिन्हें 73873 वोट्स मिले हैं। इसके अलावा कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश शर्मा को 15565 वोट्स मिले हैं।
उत्तम नगर का चुनावी इतिहास
उत्तम नगर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है। साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार नरेश बाल्यान ने यह सीट जीती थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कृष्णा गहलोत को 79,863 वोट मिले थे और वह दूसरे नंबर थे।
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी AAP के नरेश बाल्यान 85,881 वोट हासिल करके विजयी हुए थे। बीजेपी के पवन शर्मा को 55,462 वोट मिले थे और दूसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश शर्मा को 20,703 वोट मिले थे। बीजेपी और कांग्रेस ने अपने पुराने उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है तो आम आदमी पार्टी ने यहां के निर्वतमान विधायक का टिकट काट दिया था और नए चेहरे को मौका दिया है।
दिल्ली में कुल इतने हैं मतदाता
भारत के चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कार्यक्रम की घोषणा की थी। पांच फरवरी को यहां पर मतदान हुए थे। दिल्ली में मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं की कुल संख्या 1,55,37,634 है। 1 जनवरी, 2024 और 1 जनवरी, 2025 के बीच 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले युवा मतदाताओं के नामांकन की संख्या 2,08,302 है। दिल्ली में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 13,033 है, और राजधानी शहर में 12 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं।