1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में मारे गए रिंकू शर्मा को ढाई हजार स्थानों पर VHP देगी श्रद्धांजलि

दिल्ली में मारे गए रिंकू शर्मा को ढाई हजार स्थानों पर VHP देगी श्रद्धांजलि

 Reported By: IANS
 Published : Feb 13, 2021 02:53 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 02:53 pm IST

दिल्ली के मंगोलपुरी में मारे गए रिंकू शर्मा के लिए देश के ढाई हजार स्थानों पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) रविवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम करेगा। जिला से लेकर ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिए जाएंगे।

दिल्ली में मारे गए...- India TV Hindi
दिल्ली में मारे गए रिंकू शर्मा को ढाई हजार स्थानों पर श्रद्धांजलि देगी विहिप Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी में मारे गए रिंकू शर्मा के लिए देश के ढाई हजार स्थानों पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) रविवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम करेगा। जिला से लेकर ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिए जाएंगे। यह जानकारी बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सिंह सोलंकी ने दी है। उधर, विहिप के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने घटना के बाद दिल्ली पुलिस की भूमिका पर बड़े सवाल उठाए हैं। कहा है कि पुलिस प्रशासन नाकामी छिपाने के लिए नई-नई कहानियां गढ़ रही है। यदि पुलिस प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई की होती तो रिंकू आज अपने परिवार के बीच होता।

उन्होंने परिवार को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। कहा है कि अविलंब न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई हो। परिवरा को सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए। घटना की पुनरावृत्ति होने से रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।

उधर, राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि यह घटना दिल्ली पुलिस की अक्षमता का परिचायक है। दिल्ली पुलिस की नाकामी के कारण कानून-व्यवस्था बदतर है। पुलिस सक्रिय होती तो रिंकू शर्मा को जान न गंवानी पड़ती।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।