1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Video: दिल्ली के कॉर्निवल रेसॉर्ट में भीषण आग, काबू करने की कोशिश कर रही फायर ब्रिगेड

Video: दिल्ली के कॉर्निवल रेसॉर्ट में भीषण आग, काबू करने की कोशिश कर रही फायर ब्रिगेड

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 24, 2024 03:23 pm IST,  Updated : May 24, 2024 04:44 pm IST

दिल्ली के अलीपुर में कार्निवल रेसॉर्ट में भीषण आग लग गई है। आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चला है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

Carnival Resort Fire- India TV Hindi
कार्निवल रेसॉर्ट में आग Image Source : X/ANI

दिल्ली के अलीपुर में कार्निवल रेसॉर्ट में भीषण आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि एक बजकर 55 मिनट पर आग लग जाने के संबंध में कॉल आयी, जिसके बाद 13 दमकल गाड़ियों को उसे बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया। रेसॉर्ट के पास ही पेट्रोल पंप होने के कारण बड़ा हादसा होने का डर है। हालांकि, अब तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह आग काफी तेज थी और वीडियो में इमारत से बड़ी-बड़ी लपटों को निकलते देखा जा सकता है। इस आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि रेसॉर्ट के मालिक को काफी ज्यादा नुकसान हुआ होगा। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आंकलन आग बुझने के बाद ही लगाया जा सकेगा। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

भीषण गर्मी के कारण बढ़ रहीं आग लगने की घटनाएं

पूरे देश में गर्मी का कहर चरम पर है। इस वजह से अधिकतर जगहों पर आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे पहले दिल्ली के रोहिणी में एक मॉल में आग लग गई थी। इस घटना में मॉल में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया था। इसी महीने सिटी सेंटर मॉल, आयकर विभाग की बिल्डिंग और बीजेपी ऑफिस में भी आग लग चुकी है। दिल्ली में तापमान लगातार 40 डिग्री से ज्यादा है और रविवार से बुधवार के बीच इसके 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं। शहर में लू का कहर भी चरम पर है। इससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है। गर्मी के कारण बीमारी का खतरा भी काफी ज्यादा है और लापरवाही करने पर यह जानलेवा हो सकता है।

यह भी पढ़ें-

Swati Maliwal Case: विवाद के बीच क्या सांसद पद से इस्तीफा दे देंगी स्वाति मालीवाल? जानें क्या जवाब दिया

दिल्ली में मतदान के मद्देनजर मेट्रो की टाइमिंग में हुआ बदलाव, शराब की दुकानें और बाजार रहेंगे बंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।