1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बदला मौसम, आंधी के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश, कई जगह पर गिरे ओले

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बदला मौसम, आंधी के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश, कई जगह पर गिरे ओले

 Published : May 17, 2025 03:32 pm IST,  Updated : May 17, 2025 04:54 pm IST

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच रहा है। शनिवार को दोपहर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है।

दिल्ली में बारिश- India TV Hindi
दिल्ली में बारिश Image Source : FILE PHOTO-PTI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के मौसम में खासा बदलाव आया है। दोपहर तक धूप रहने के बाद तीन बजे के बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई है। इसके बाद से मौसम ठंडा हो गया है। 

दिल्ली के कई इलाकों में ओलावृष्टि

नोएडा और आसपास के इलाकों में शनिवार दोपहर को तीन बजे के आसपास तेज आंधी चली है। इस दौरान बारिश भी हुई है। वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी हो रही थी। दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार तक जा रहा था। 

रैपिड रेल मेट्रो की टीन शेड क्षतिग्रस्त

तेज हवाओं और बारिश के कारण दिल्ली के अशोक नगर स्टेशन रैपिड रेल मेट्रो की टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गई। तेज हवा के कारण वह उखड़ गई। वहीं, नोएडा के कई इलाकों में पेड़ गिरे हैं।

यूपी और पंजाब में तापमान पहुंच रहा 45 के पार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर नरेश कुमार ने कहा, 'उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।'

राजस्थान के कई इलाकों में चलेगी लू

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'हमारा अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों तक राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी। उत्तर प्रदेश में भी अगले 3-4 दिनों तक लू चलेगी। गर्मी को देखते हुए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 मई के बाद 21 या 22 मई तक दिल्ली में हल्की बारिश भी हो सकती है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।