1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए बारिश को लेकर IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली-NCR में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए बारिश को लेकर IMD का ताजा अपडेट

 Published : Sep 27, 2024 11:06 pm IST,  Updated : Sep 28, 2024 06:28 am IST

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम में खासा बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर अनुमान जताया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?- India TV Hindi
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? Image Source : FILE PHOTO-PTI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पिछले कई हफ्तों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तेज बारिश से लेकर भीषण गर्मी तक दिल्ली में एक-दो दिन के अंदर ही मौसम बदल जाता है। सितंबर के पहले हफ्ते में लगातार बारिश के बाद पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी हो रही थी। वहीं, शुक्रवार को दिल्लीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

शुक्रवार को दिल्ली में 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

दिल्ली में में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शाम 5:30 बजे आर्द्रता का स्तर 62 प्रतिशत था।  शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

रविवार को छाए रहेंगे बादल

वहीं, रविवार को भी दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी भी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह यानी सोमवार को मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने का संकेत नहीं है।

जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी ने अनुमान लगाया है सोमवार को आसमान साफ रहेगा। मंगलवार और बुधवार को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, जो गुरुवार और शुक्रवार को साफ हो जाएगा।

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।