1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में करवट ले रहा मौसम, तेज धूप के कारण चढ़ा पारा, जानिए कितना रहेगा अधिकतम तापमान

दिल्ली में करवट ले रहा मौसम, तेज धूप के कारण चढ़ा पारा, जानिए कितना रहेगा अधिकतम तापमान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 20, 2022 12:12 pm IST,  Updated : Feb 20, 2022 12:12 pm IST

दोपहर में तेज धूप और सुबह हल्की ठंडी हवाओं से राजधानी के मौसम ने अचानक करवट ली है। दिल्ली में रविवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में सुहाना हुआ मौसम- India TV Hindi
दिल्ली में सुहाना हुआ मौसम Image Source : PTI

Highlights

  • दिल्ली में मौसम अचानक करवट ले रहा है
  • राजधानी में दोपहर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है
  • रविवार सुबह भी तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई

दिल्ली में ठंड का कहर धीरे-धीरे कम होता नज़र आ रहा है। दोपहर में तेज धूप और सुबह हल्की ठंडी हवाओं से राजधानी के मौसम ने अचानक करवट ली है। दिल्ली में रविवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। 

मौसम वैज्ञानिकों ने आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और दिन में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है। शहर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। शहर में सुबह नौ बजे एक्यूआई 175 दर्ज किया गया। 

इसके अलावा, पड़ोसी फरीदाबाद (171), गाजियाबाद (185), गुड़गांव (214), नोएडा (143) और ग्रेटर नोएडा (128) का एक्यूआई खराब और मध्यम श्रेणियों के बीच दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।