1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Weather Update:पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर में छाया रहेगा कोहरा, दो दिन बाद बारिश के आसार, ठंड से अभी राहत नहीं

Weather Update:पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर में छाया रहेगा कोहरा, दो दिन बाद बारिश के आसार, ठंड से अभी राहत नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2022 08:23 am IST,  Updated : Feb 07, 2022 08:23 am IST

फरवरी का पहला सप्ताह बीत चुका है, लेकिन ठंड, बारिश और बर्फबारी के कारण मौसमी हलचलें बनी हुई हैं। हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला में बर्फबारी के बाद सड़कों पर जमी बर्फ को हटाया जा रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहेगा।

Snowfall- India TV Hindi
Snowfall Image Source : ANI

Weather Update: फरवरी का पहला सप्ताह बीत चुका है, लेकिन ठंड, बारिश और बर्फबारी के कारण मौसमी हलचलें बनी हुई हैं। हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला में बर्फबारी के बाद सड़कों पर जमी बर्फ को हटाया जा रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहेगा। इस बीच 9 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते मौसम में कई बार बदलाव होंगे। इस दौरान ठंड से राहत नहीं मिलेगी और कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहेगा। इस बीच 9 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 7 और 8 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

12 फरवरी के बाद ठंड और कोहरे से राहत 

दिल्ली में 9 से 12 फरवरी के बीच दिन में तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 फरवरी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस सप्ताह के बाद से ठंड और कोहरे से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। फिलहाल इस हफ्ते ठंड, कोहरा और बारिश का सामना करना पड़ेगा.

जानिए दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 कम 5.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1 ज्यादा 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 42 से 97 फीसदी तक रिकॉर्ड हुआ है। सोमवार और कल सुबह में मध्यम कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। 9 फरवरी को बारिश हो सकती है। इसके बाद पूरे हफ्ते सुबह में कोहरा और बाद में मौसम साफ रहेगा। वहीं सप्ताह के अंत में दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं नोएडा में 9 फरवरी को बारिश हो सकती है। इसके बाद पूरे हफ्ते धूप निकलने की संभावना है। वहीं इस सप्ताह के अंत तक नोएडा में अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दूसरी तरफ गुरुग्राम में आज अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज और कल मौसम साफ रहेगा। 9 फरवरी को बारिश हो सकती है।

दिल्ली-नोएडा में एक्यूआई खराब
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 319 (बहुत खराब श्रेणी में) है और नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 325 (बहुत खराब श्रेणी में) है। आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।