1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पड़ताल: फरार सुशील पहलवान के भाई, साले और ससुर से दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ

पड़ताल: फरार सुशील पहलवान के भाई, साले और ससुर से दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2021 11:54 am IST,  Updated : May 08, 2021 11:54 am IST

23 वर्षीय पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन की हत्या के मामले में फरार चल रहे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के भाई, साले और ससुर से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की।

पड़ताल: फरार सुशील...- India TV Hindi
पड़ताल: फरार सुशील पहलवान के भाई, साले और ससुर से दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: 23 वर्षीय पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन की हत्या के मामले में फरार चल रहे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के भाई, साले और ससुर से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की। बता दें कि सुशील कुमार दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले छत्रसाल स्टेडियम में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात था बाजवूद इसके वह गुडों-बदमाशों को लेकर लॉकडाउन के बीच स्टेडियम में आया। सुशील का फरार साथी अजय स्टेडियम का हेल्थ टीचर है, उसकी भी तलाश जारी है।

बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में बीते मंगलवार पहलवानों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई थी, जिसमें 23 साल के एक पहलवान की मौत हो गई। मंगलवार देर रात छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में पहलवानों के दो गुटों के बीच हुए बवाल में एक पहलवान की मौत के मामले में पुलिस सुशील व उसके साथियों की तलाश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि सुशील अपने साथियों के साथ फरार है। पुलिस ने दिल्ली के अलावा हरियाणा में कई जगह उसकी तलाश के लिए दबिश दी। 

बताया जा रहा है इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार समेत दो अन्य पहलवानों के घर छापेमारी की। इस मामले पर अतिरिक्त डीसीपी (उत्तर-पश्चिम) डॉ. गुरिकबल सिंह सिद्धू ने कहा, 'हम सुशील कुमार की भूमिका की जांच कर रहे हैं, क्योंकि उनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं. हमने अपनी टीम उसके घर भेजी लेकिन वह गायब थे। हम उनकी तलाश कर रहे हैं. आरोपी व्यक्तियों का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।'  मामले में एफआईआर एक पीसीआर कॉल के आधार पर सहायक उप-निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा दर्ज की गई। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि सुशील पहलवान और उनके सहयोगियों ने यह अपराध किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।