1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में युवक की बेरहमी से हत्या, पत्थर से कुचला चेहरा, सामने आई ये वजह

दिल्ली में युवक की बेरहमी से हत्या, पत्थर से कुचला चेहरा, सामने आई ये वजह

 Published : Dec 25, 2023 11:51 pm IST,  Updated : Dec 25, 2023 11:52 pm IST

पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 20 दिसंबर को मृतक की पहचान सचिन मौर्य के रूप में की गयी।

Delhi Police- India TV Hindi
युवक की बेरहमी से हत्या Image Source : REPRESENTATIVE PIC

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में प्रेम प्रसंग के मामले में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है और उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि चूंकि चेहरा कुचल दिया गया है और कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, इसके कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है और पुलिस ने इलाके में उसके पोस्टर लगाए हैं।

मृतक की पहचान सचिन मौर्य के रूप में की गई

पुलिस ने बताया कि 20 दिसंबर को मृतक की पहचान सचिन मौर्य के रूप में की गयी। उसके परिवार ने निहाल विहार नाले के पास लगा एक पोस्टर देखने के बाद पुलिस से संपर्क किया था और उसके गुमशुदा होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या के संबंध में पवन तिवारी (35) और पवन सिंह (25) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि सचिन का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘यह भी पता चला कि सचिन के पड़ोस में रहने वाले पवन तिवारी की भी लड़की से घनिष्ठ मित्रता थी।’’ तिवारी लड़की के साथ सचिन के संबंध से नाराज था और इसलिए उसने सचिन की हत्या की साजिश रची। डीसीपी ने बताया कि हत्या में पवन तिवारी का मित्र पवन सिंह भी शामिल पाया गया है। दोनों को 22 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

ट्रेन में मिडिल बर्थ वाला यात्री दिन में नहीं खोल सकता सीट, लोअर बर्थ वाले जान लें नियम 

दिल्ली में हर दिन सामने आ रहे कोरोना के 3 से 4 मामले, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कही ये बात 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।