1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. राजस्थान में 21 टीचर फर्जी डिग्री के दम पर कर रहे थे नौकरी, ऐसा हुआ मामले का खुलासा

राजस्थान में 21 टीचर फर्जी डिग्री के दम पर कर रहे थे नौकरी, ऐसा हुआ मामले का खुलासा

 Reported By: Manish Bhattacharya Written By: Shailendra Tiwari
 Published : May 26, 2025 08:34 pm IST,  Updated : May 26, 2025 08:34 pm IST

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने 21 टीचरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है क्योंकि इन सभी टीचरों ने भर्ती के दौरान फर्जी डिग्री देकर नौकरी हासिल की थी।

rajasthan- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान से एक  बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां जांच में 21 पीटीआई टीचर्स की डिग्री फर्जी पाई गई है। इन सभी ने फर्जी डिग्री लगाकर सरकारी नौकरी हासिल की थी, अब इन सभी टीचरों पर एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। राजस्थान पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच में जुट गई है। इन सभी उम्मीदवारों ने शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में हिमाचल प्रदेश की एक यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होने की बात कही थी।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

एफआईआर के मुताबिक, राजस्थान पीटीआई भर्ती 2022 में इन सभी उम्मीदवारों ने हिमाचल प्रदेश की अरनी यूनिवर्सिटी की बीए कंप्लीट होने की डिग्री सबमिट की थी। साथ ही यूपी के शिकोहाबाद के जेएस यूनिवर्सिटी के बीपीईडी कोर्स होने की भी जानकारी दी थी। इसके बाद अरनी यूनिवर्सिटी ने अब आयोग को बीए 2016,2017,2018,201 और 2020 के छात्रों की लिस्ट दी, जिसमें इन सभी 21 उम्मीदवारों के नाम नहीं शामिल थे। ऐसे ही जेएस यूनिवर्सिटी ने भी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को लिस्ट भेजी जिसमें आवेदन फॉर्म एंव चयन होने के बाद पेश की मार्कशीट में भी भिन्नता मिली।

दर्ज हुई एफआईआर

बोर्ड ने कहा कि इससे साफ होता है कि सभी अभ्यर्थियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर ग्रेजुएशन की फर्जी डिग्रियां/मार्कशीट्स और जेएस यूनिवर्सिटी प्रशासन/प्रबन्धन के साथ मिलकर बीपीएड कोर्स की बैक डेट में फर्जी डिग्रियां/मार्कशीट हासिल कर उनके जरिए पीटीआई की नौकरी हासिल की। इसके बाद इन सभी पर बोर्ड  ने इन सभी उम्मीदवारों और जेएस यूनिवर्सिटी प्रशासन/प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करा दी। बोर्ड ने इन सभी उम्मीदवारों के नाम भी जारी किए हैं।

किन-किन अभ्यर्थियों के फर्जी पाए गए मार्कशीट?

 

  1. नरेन्द्र सिंह पुत्र सार्दुलसिंह,रोल नं0-709667, निवासी फ्रांसा, भुखरेडी, तहसील- रतनगढ, जिला चूरू
  2. विरेन्द्र सिंह पुत्र भगवान सिंह, रोल नं0-732708, निवासी कपूरा मालूका, तहसील- बयाना, जिला भरतपुर
  3. हनुमान गुर्जर पुत्र बद्रीगुर्जर, रोल नं0-736175, निवासी श्यामोली, मलारणा स्टेशन, तहसील-मलारणा डूंगर, जिला सवाई माधोपुर
  4. नारायण भाकल पुत्र चैनाराम, रोल नं0-709135, निवासी भाकरोद, जिला नागौर
  5. निरंजन सिंह पुत्र रघुराज, रोल नं0-722973, निवासी तिघरिया, तह टोडाभीम, जिला करौली
  6. बलवीर पुत्र मोहन सिंह, रोल नं0- 735639, निवासी डबोक, तह० सिकरी, जिला डीग
  7. विरेन्द्र सिंह पुत्र रमेश सिंह, रोल नं0-745749, निवासी खेडला बुजुर्ग, तह महुआ, जिला दौसा
  8. बुलकेश कुमारी पुत्री जगमाल सिंह, रोल नं0-712541, निवासी मेहरादासी, तहसील मण्डावा, जिला झुन्झुनू
  9. कुसुमलता गुर्जर पुत्री कन्हैयालाल गुर्जर, रोल नं0-749469, निवासी कोल्याणा, तहसील जमवारामगढ,जिला जयपुर
  10. सुरेन्द्र कुमार पुत्र गुगनराम, रोल नं0-736354, निवासी मेहरादासी, तह मण्डावा, जिला झुन्झुनू
  11. दुर्गेश कसाना पुत्र भगवान सहाय कसाना, रोल नं0-750607, निवासी भोजपुरा, तहसील-जमवारामगढ, जिला जयपुर
  12. महेन्द्र पुत्र जेठाराम, रोल नं0-717297, निवासी भाकरीद, जिला नागौर
  13. दीपक गुर्जर पुत्र चरण सिंह गुर्जर, रोल नं0-732728, निवासी सुरग्यान का पुरा, सीतापुरा, तहसील सुरोठ, जिला करौली
  14. राजन सिंह पुत्र भगवान सिंह गुर्जर, रोल नं0-706354, निवासी खावडा, तहसील महुआ, जिला दौसा
  15. कृष्ण कुमार पुत्र सुरजभान, रोल नं0-714046, निवासी नानवास, तहसील बुहाना, जिला झुन्झुनू
  16. हेमसिंह पुत्र समय सिंह, रोल नं0-708084, निवासी कापूरा मालूका, तहसील बयाना, जिला भरतपुर
  17. रामलखन मीना पुत्र सीताराम मीना, रोल नं0-708365, निवासी चोधरीपुरा, बुगदार, जिला करौली
  18. महेश कुमार गुर्जर पुत्र बद्री प्रसाद गुर्जर, रोल नं0-710803, निवासी लुबडावास, तहसील शाहपुरा, जिला जयपुर
  19. प्रशान्त गुर्जर पुत्र परशुराम गुर्जर, रोल नं0-710540, निवासी झालाटाला, तहसील वैर, जिला भरतपुर
  20. नीरज जाटव पुत्र केदार लाल जाटव, रोल नं0-749557, निवासी गुडला, तहसील करौली, जिला करौली
  21. कमला कुमारी पुत्री बाबूलाल, रोल नं0-746613, निवासी सांचोर, जिला जालौर 

 ये भी पढ़ें:

​RBSE 8th Result: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 8वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें अपना स्कोर

JAC 10th 2025 Date: कल जारी होगा झारखंड की कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट, जानें कितने बजे आएगा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।