झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की कक्षा 10वीं के बोर्ड रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, काउंसिल ने आज घोषणा कर दी है कि कल यानी 27 मई को जारी करेगा। काउंसिल ने बताया कि रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा रामदास सोरेन करेंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
कितने बजे आएगा रिजल्ट?
मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 27 मई के दिन सुबह 11:30 बजे जारी किया जाएगा। इस मौके पर झारखण्ड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। साथ ही स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव, भी उपस्थित रहेंगे।
कब हुई थी परीक्षा?
कक्षा 10वीं का रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस कर घोषित किया जाएगा, ऐसे में रिजल्ट देखने के लिए छात्रों अपने रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगा इसलिए छात्र अपना एडमिट कार्ड ढूंढकर रख लें। झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक किया गया था।
JAC 10th 2025: कैसे देख सकेंगे रिजल्ट?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर 10वीं वाले जेएसी मैट्रिक रिजल्ट 2025 के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- जिसमें अपना लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट करें।
- अंत में जेएसी 10वीं रिजल्ट 2025 आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
पिछले साल क्या था रिजल्ट?
पिछले साल 2024 के रिजल्ट की बात करें तो कक्षा 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल 2024 को जारी किया गया, जिसमें 10वीं कक्षा का कुल पास पर्सेंटाइल 90.39 फीसदी रहा था।
ये भी पढ़ें:
RBSE 8th Result: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 8वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें अपना स्कोर
इस राज्य में जून की इस तारीख से शुरू होंगे समर वेकेशन, राज्य सरकार ने कर दिया ऐलान