महाराष्ट्र के ठाणे से एक बड़ी खबर सामने आई है। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने शहर के 81 स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। इस फैसले को शहर में स्कूलों के अवैध संचालन का खुलासा करने वाली एक रिपोर्ट के बाद लिया गया है। इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, प्रशासन ने सभी अनधिकृत स्कूलों को तुरंत संस्थान बंद करने को कहा है।
79 अंग्रेजी माध्यम, 2 हिंदी माध्यम
कुल अनधिकृत स्कूलों में से 79 स्कूल अंग्रेजी माध्यम के हैं और दो हिंदी माध्यम के हैं। सोमवार, 27 जनवरी को टीएमसी के शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, इनमें से कुछ स्कूलों का मैनेजमेंट प्रसिद्ध व्यावसायिक घरानों द्वारा किया जाता है।
प्रशासन ने दी अनाधिकृत स्कूल मैनेजमेंट को चेतावनी
लिस्ट के मुताबिक, इनमें से अधिकांश अनाधिकृत स्कूल ठाणे के मुंब्रा और दिवा इलाकों में स्थित हैं। नगर निकाय ने लोगों से अपने बच्चों को इन स्कूलों में एडमिशन न लेने के लिए कहा है। साथ ही, अगर स्कूल मैनेजमेंट आदेश का पालन करने में विफल रहता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
बाड़मेर सांसद ने प्रसाशन से की थी स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन पर कार्रवाई की मांग
हाल में बाड़मेर से सांसद राजकुमार रोत ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ भगवा ध्वज फहराने का आरोप लगाते हुए डूंगरपुर जिले के स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। रोत ने ‘एक्स’ पर एक फोटो शेयर करते हुए कहा था, "डूंगरपुर जिले के सरकारी विद्यालय में आज गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने की जगह दूसरा झंडा फहराया गया।" उन्होंने आगे कहा, "दिखावे के लिये राष्ट्रीय ध्वज को पीछे लगाया गया है।"
" प्रशासन से हम उक्त घटना में सम्मिलित संविधान विरोधी मानसिकता वाले स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग करते हैं।"
(Input With PTI)
ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड परीक्षा में न करें ये गलती, नहीं तो भुगतना होगा दो साल के लिए बैन