अगर आप इस साल 3 अगस्त को आयोजित हुई नीट पीजी परीक्षा में शामिल हुए हैं या फिर अगले वर्ष के लिए तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। क्या आप जानते हैं किन नीट पीजी के जरिए कौन से संस्थान MD/MS कोर्स के लिए केंद्रीकृत प्रवेश के अंतर्गत नहीं आते हैं। अगर आप इस विवरण से अनभिज्ञ हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इस जानकारी से अवगत होते हैं।
जो मेडिकल संस्थान नीटी पीजी के माध्यम से MD/MS सीटों कें लिए केंद्रीकृत प्रवेश के अंतर्गत नहीं आते हैं, उन सभी के नाम आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं।
बता दें कि नीट पीजी 2025 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अपने परिणाम के इंतजार में हैं। परिणाम जारी करने से पहले राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) प्रोविजनल आंसर-की को जारी करेगा। ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक, NBEMS 3 सितंबर, 2025 तक राष्ट्रीय स्नातकोत्तर पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG) 2025 के परिणाम घोषित कर सकता है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी अपनी पैनी नजर को आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें।
संपादक की पसंद