1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

 Published : Jan 05, 2023 12:00 am IST,  Updated : Jan 05, 2023 12:00 am IST

यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की तरफ से कॉन्स्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा से कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की तरफ से कॉन्स्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। इस रिक्रूटमेंट के जरिए कुल 534 पदों पर भर्तियां होनी है। उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।

यूपी पुलिस की इस रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 अक्टूबर 2022 से शुरू हुई गई थी। उम्मीदवारों को इसमें आवेदन करने के लिए 31 अक्टूबर 2022 तक का समय दिया गया था। UP पुलिस में इस भर्ती के लिए स्पोर्ट्स कोटा से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फोलो करके अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार प्रवेश पत्र को ऐसे करें डाउनलोड  

 

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
  • वेबसाइट की होम पेज पर Notification पर क्लिक करें
  • अब UP Police Constable Sports Quota Recruitment 2022 Admit Card के लिंक पर जाएं
  • यहां Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।