1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कानून की पढ़ाई कर सिर्फ वकील ही नहीं बनते, अच्छी सैलरी वाली ये जॉब्स भी कर सकते हैं

कानून की पढ़ाई कर सिर्फ वकील ही नहीं बनते, अच्छी सैलरी वाली ये जॉब्स भी कर सकते हैं

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Jan 27, 2023 07:01 pm IST,  Updated : Jan 27, 2023 07:01 pm IST

कानून की पढाई करना और इसमें करियर बनाना, बहुत समय से हमारे देश में लोकप्रिय करियर ऑप्शंस में से एक है। आज हम इस खबर के माध्यम से बताएंगे कि इस लॉ की पढ़ाई करने के बाद आप वकालत के साथ-साथ इन ऑप्शंस को भी चुन सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PIXABAY

Carrer in Law: कानून(Law) की पढाई करना और इसमें करियर बनाना, बहुत समय से हमारे देश में लोकप्रिय करियर ऑप्शंस में से एक है। जिनके परिवार भारत में पीढ़ियों से पेशे में हैं, वे आमतौर पर कानून की स्टडी करने का ऑप्शन चुनते हैं। हालाँकि, कानून की पढाई करने के लिए या वकील बनने के लिए जरूरी नहीं कि लॉ में पारिवारिक बेकग्रांड हो और न ही यह आवश्यक है कि आप एक संपन्न परिवार से संबंध रखते हों। कोई भी व्यक्ति जिसके अंदर कानून का पढ़ाई करने की जुनून है वो इसकी स्टडी करने का ऑप्शन चन सकता है और इसमें बेहतरीन करियर बना सकता है। 

प्रतीकात्मक फोटो
Image Source : PIXABAYप्रतीकात्मक फोटो

ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि कानून की पढ़ाई करने के बाद वकालत ही की जा सकती है लेकन सच्चाई इससे अलग है। लॉ की स्टडी करने के बाद आप विभिन्न क्षेत्रों में एक शानदार करियर बना सकते हैं। आगर आप भी लॉ करने की सोच रहे हैं या एक लॉ स्टूडेंट  हैं और इसमें एक अलग करियर बनान चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए कारगार सिद्ध होगी। आज हम इस खबर के माध्यम से बताएंगे कि इस लॉ की पढ़ाई करने के बाद आप वकालत के साथ-साथ इन ऑप्शंस को भी चुन सकते हैं। 

कानून की पढाई करके नीचे बताए गए इन विभिन्न रोल्स को बना सकते हैं करियर

लीगल एनालिस्ट- 

एक लीगल एनालिस्ट कॉर्पोरेट फर्मों या कानून फर्मों के लिए काम करता है और कंपनी के क्षेत्र और उसके संचालन से संबंधित कानूनों का विश्लेषण करता है।

लीगल एडवाइजर- 
एक लीगल एडवाइजर कॉर्पोरेट फर्मों को उनके कानूनी दायित्वों, कर्तव्यों, अन्य फर्मों के साथ कानूनी संबंधों के बारे में परामर्श प्रदान करता है।

डॉकूमेंट ड्रॉफ्टिंग वकील- 
समझौतों, नियमों और शर्तों, केस मटेरियल्स आदि विभिन्न दस्तावेजों का मसौदा तैयार करने में माहिर होता है।   

सिविल लिटिगेशन वकील- 
नागरिक कानूनों में विशेषज्ञता, जैसे कि टेक्सेशन कानून, एक्साइज कानून।

क्रिमिनल वकील- 
आपराधिक कानूनों CrPC, IPC, साक्ष्य अधिनियम और विभिन्न अन्य दंड कानूनों में विशेष होता है।

लीगल पत्रकार-  
इस पेशे को अपना कर क्राइम बीट के पत्रकार बन सकेंगे, क्राइम बीट को कवर करना, कोर्ट में कानूनी कार्यवाही को कवर करना आदि में माहिर हो जाएंगे। 

सांकेतिक फोटो
Image Source : PIXABAYसांकेतिक फोटो

इसके अलावा आप सरकारी वकील और न्यायाधीश(JUDGE) को भी करियर ऑप्शन के रूप में चुन सकते हैं। जज बनने के लिए आपको प्रतियोगी परीक्षा देनी होगी, जो समय-समय पर होती रहती है।  

ये भी पढें- JEE Main 2023: जेईई मेंस की 28,29 और 30 जनवरी को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी,इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Indian Navy Agniveer भर्ती एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।