1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. AIIMS INICET July 2023: एम्स आईएनआई एसएस एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

AIIMS INICET July 2023: एम्स आईएनआई एसएस एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2023 12:26 pm IST,  Updated : Apr 07, 2023 12:26 pm IST

AIIMS INICET July 2023: AIIMS INICET जुलाई 2023 के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस(AIIMS) की तरफ से एम्स आईएनआई एसएस एंट्रेंस टेस्ट(AIIMS INICET) जुलाई 2023 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

AIIMS INICET July 2023:  AIIMS INICET जुलाई 2023 के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस(AIIMS) की तरफ से एम्स आईएनआई एसएस एंट्रेंस टेस्ट(AIIMS INICET) जुलाई 2023 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए जो इच्छुक कैंडिडेट्स अब तक किसी कारणवश अप्लाई नहीं कर पाए हैं, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर दें। 

AIIMS द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदक 7 अप्रैल 2023 तक अस्वीकृत छवियों में सुधार की तारीख तक नया मूल पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। सुधार विंडो 4 अप्रैल को खोली गई थी और 7 अप्रैल, 2023 को बंद हो जाएगी। कैंडिडेट्स नीचे दिए गैए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स एम्स की आधिकारिक साइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध AIIMS INICET जुलाई 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब अकाउंट में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आखिरी में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें

ये भी पढ़ें- UGC NET Final Answer Key: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की फाइनल आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSC Bharti 2023: सेलेक्शन पोस्ट लद्दाख के लिए आवेदन करने के बचे हैं कुछ ही दिन, जल्द करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।