1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. AIMA MAT IBT के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

AIMA MAT IBT के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 Published : Feb 21, 2024 06:15 am IST,  Updated : Feb 21, 2024 06:15 am IST

AIMA MAT 2024: एआईएमए एमएटी के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन की तरफ से एआईएमए एमएटी 2024 पीबीटी मोड के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 21 फरवरी 2024 को समाप्त कर दी जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

AIMA MAT 2024: एआईएमए एमएटी के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन की तरफ से एआईएमए एमएटी 2024 पीबीटी मोड के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 21 फरवरी 2024 को समाप्त कर दी जाएगी। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे सभी एआईएमए एमएटी की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर कर अप्लाई कर सकते हैं।

इसके लिए एडमिट कार्ड 22 फरवरी, 2024 को उपलब्ध होगा और परीक्षा 24 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी।

AIMA MAT के लिए कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले उम्मीदवार AIMA MAT की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध AIMA MAT 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • एक बार हो जाने के बाद, खाते में लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक- https://mat.aima.in/

आवेदन शुल्क 

रिमोट प्रॉक्टर्ड इंटरनेट आधारित टेस्ट (आईबीटी) या पेपर आधारित टेस्ट (पीबीटी) या कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए आवेदन शुल्क ₹2100/- है और डबल आईबीटी + आईबीटी या

पीबीटी + आईबीटी या पीबीटी + सीबीटी या सीबीटी + आईबीटी ₹3300/- है। भुगतान केवल क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड (एटीएम कार्ड) या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एआईएमए की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एग्जाम में पूछे गए इन दस सवालों के जानें सही जवाब 

आखिर कितने पढ़े लिखे हैं चंडीगढ़ के नए मेयर कुलदीप कुमार?
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।