1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. AISSEE 2023: सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम पास करने के लिए चाहिए कितने नंबर? जानें सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

AISSEE 2023: सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम पास करने के लिए चाहिए कितने नंबर? जानें सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

 Published : Jan 08, 2023 12:21 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 12:22 pm IST

सैनिक स्कूल में एडमिशन लेना अक्सर बच्चों का सपना होता है। पर बच्चों को ये नहीं मालूम होता की एंट्रेस एग्जाम में कितने नंबर लाने जरूरी हैं या सिलेबस क्या है। या फिर एग्जाम में कैसे सवाल पूछे जाएंगे।

सैनिक स्कूल एडमिशन- India TV Hindi
सैनिक स्कूल एडमिशन Image Source : PTI

AISSEE 2023: सैनिक स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाने का सपना है तो तैयार हो जाए इसके एंट्रेस एग्जाम जल्द होने वाले हैं। इसके लिए NTA ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 6वीं और 9वीं में एडमिशन के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISEE) 2023 के लिए आज 8 जनवरी को परीक्षा है। अगर आपको सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम, परीक्षा मोड आदि की जानकारी नहीं है तो परेशान न हों हम आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं। बता दें कि ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISEE 2023) में काफी टफ कॉम्पिटीशन होता है।

बता दें कि सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सक्सेस रेट 5% से भी कम है। लेकिन अच्छी तैयारी की जाए तो सफलता हासिल की जा सकती है। सैनिक स्कूलों में बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। जिसके कारण सैनिक स्कूलों के ज्यादातर बच्चों के लिए भारतीय सेनाओं की परीक्षाएं क्रैक करना अन्य बच्चों के मुकाबले आसान होता है।

AISSEE 2023: एंट्रेस एग्जाम का पैटर्न और सिलेबस

जानकारी दे दे कि 6वीं क्लास के लिए सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 150 मिनट का होगा। वहीं 9वीं क्लास के लिए एग्जाम 180 मिनट का होगा। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में होगी। बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा।

6वीं क्लास के लिए एंट्रेंस एग्जाम स्कीम

इस परीक्षा में 4 टॉपिक होते हैं। लैंग्वेज, मैथमैटिक्स, इंटेलिजेंस और जीके। कुल 125 सवाल पूछे जाते हैं। ये कुल 300 नंबर के होते हैं।

9वीं क्लास के लिए एंट्रेंस एग्जाम स्कीम

इस परीक्षा में 5 टॉपिक होते हैं। जिनमें मैथमैटिक्स, इंटेलिजेंस, इंग्लिश, जीके और सोशल साइंस शामिल होते हैं।  इनमें कुल 150 सवाल पूछे जाते हैं। ये 400 नंबर को होते हैं।

AISEE 2023: एंट्रेस एग्जाम किस भाषा में होगी ?

9वीं क्लास की एंट्रेस एग्जाम सिर्फ अंग्रेजी में होगी। जबकि 6वीं क्लास की एंट्रेस एग्जाम 13 भाषाओं में होगी। इन भाषाओं में इंग्लिश, हिंदी, आसमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू आते हैं।

AISEE 2023: पासिंग मार्क्स क्या है ?

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 25 फीसदी नंबर लाने होंगे। साथ ही हर विषय में भी कम से कम 40 फीसदी नंबर होने जरूरी हैं।

डिटेल सिलेबस के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।