1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली भर्ती के लिए एग्जाम डेट घोषित, 3300 से ज्यादा है वैकेंसी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली भर्ती के लिए एग्जाम डेट घोषित, 3300 से ज्यादा है वैकेंसी

 Published : Dec 07, 2024 12:49 pm IST,  Updated : Dec 07, 2024 12:49 pm IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तारीख की घोषणा कर दी गई है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली भर्ती के लिए एग्जाम डेट घोषित- India TV Hindi
इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली भर्ती के लिए एग्जाम डेट घोषित Image Source : PEXELS

इलाहाबाद में निकली ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है उन सभी के लिए एक खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली भर्ती के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

कब होगी भर्ती परीक्षा

जारी किए गए नोटिस के मुताबिक भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी और 5 जनवरी 2025 को किया जाएगा। 

  • ड्राइवर ग्रेड - आईवी भर्ती परीक्षा 4 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक
  • ग्रुप सी क्लेरिकल कैडर भर्ती परीक्षा 4 जनवरी को दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक
  • स्टेनो ग्रेड-आईआईआई 5 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक
  • ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 5 जनवरी को दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक 

कितने पदों पर होनी है भर्ती 

जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3306 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें- 

  • स्टनोग्राफर ग्रेड III हिंदी के लिए 517 पद
  • स्टनोग्राफर ग्रेड III इंग्लिश के लिए 66 पद
  • जूनियर असिस्टेंट ग्रुप सी के लिए 932 पद
  • पेड अपरेंटिस के लिए 122 पद
  • ड्राइवर के लिए 30 पद 
  • ग्रुप डी के लिए 1639 पद

कैसे करें चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/AHCRE/पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधिक लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिस को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें- BSF के एक कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलती है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।