1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी में कल देर शाम स्कूलों के अलावा मदरसे भी खुलेंगे, योगी सरकार ने इस कारण लिया फैसला

यूपी में कल देर शाम स्कूलों के अलावा मदरसे भी खुलेंगे, योगी सरकार ने इस कारण लिया फैसला

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Aug 22, 2023 09:41 pm IST,  Updated : Aug 22, 2023 09:41 pm IST

यूपी में कल देर शाम सरकारी स्कूल के अलावा मदरसे भी खोले जाएंगे। योगी सरकार ने आदेश जारी कर प्रदेश के सभी मदरसों से कहा है।

UP madarsa, yogi adityanath- India TV Hindi
यूपी में कल देर शाम स्कूलों के अलावा मदरसे भी खुलेंगे Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में कल देर शाम सरकारी स्कूल खोले जाएंगे। स्कूलों में सभी बच्चे भी उपस्थित रहेंगे। वहीं, अब योगी सरकार ने एक और अहम फैसला लिया है जिसका राज्य के सभी मदरसों को पालन करना होगा। योगी सरकार ने फैसला किया है कि कल यानी 23 अगस्त को 5.15 से 6.15 तक प्रदेश के सभी मदरसे खुलेंगे। साथ ही सभी मदरसों में चंद्रयान-3 मिशन का सीधा प्रसारण सभी बच्चों को दिखाया जाएगा। यानी कि उत्तर प्रदेश के मदरसों में चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। ये आदेश सभी मदरसों को अल्पसंख्यक, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दी है।

ऐतिहासिक पल का सीधा प्रसारण

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मदरसों में पढ़ने वाले छात्र व छात्राएं भी बुधवार को चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर उतरने के साक्षी बनेंगे। अल्पसंख्यक, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अल्पकल्याण विभाग के डाइरेक्टर को चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर उतरने के ऐतिहासिक पल का सीधा प्रसारण प्रदेश के समस्त मदरसों में कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश की इस अविस्मरणीय उपलब्धि से मदरसों के छात्र/छात्राओं एवं अध्यापकों को भी परिचित होना चाहिए।

मदरसे के छात्रों में साइंस के प्रति रूचि

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के मदरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में विकास की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मदरसे के छात्रों में साइंस के प्रति रूचि देखने को मिलती है। भारत के चन्द्रयान-3 का चन्द्रमा की सतह पर उतरना एक यादगार पल है इसलिए प्रदेश के मदरसों के समस्त छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों को भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिचित कराया जाना आवश्यक है।

चंद्रमा पर कब उतरेगा चंद्रयान-3?

इससे पहले योगी सरकार प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में चंद्रयान-3 के चन्द्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण करने के निर्देश पहले ही जारी कर चुकी है। इसके लिए कल शाम स्कूल एक घंटे के लिए खोले जाएंगे। बता दें कि चंद्रमा की सतह पर उतरने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा। वहीं, इसरो चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल को बुधवार की शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतारेगा।

ये भी पढ़ें:

इतिहास में पहली बार यूपी में शाम को खुलेंगे स्कूल, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।