1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कैसे और कहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 2025 के परिणाम? जानें

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कैसे और कहां चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 2025 के परिणाम? जानें

 Published : Apr 21, 2025 07:41 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 07:42 pm IST

UP Board 10th 12th Results: जिन स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में भाग लिया था वे सभी अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यूपी बोर्ड रिजल्ट- India TV Hindi
यूपी बोर्ड रिजल्ट Image Source : FILE

UP Board 10th 12th Results: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स अब अपने रिजल्ट के इंतजार में हैं। ऐसे में ऐसी उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से कभी भी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर रिजल्ट को जारी करने को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। एक बार जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं को अपने परिणाम चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। 

अब सवाल आती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट अगर स्लो हो जाती है या स्टूडेंट्स को परिणाम चेक करने में कोई और टेक्निकल समस्या आती है तो वे कैसे चेक कर सकेंगे। अगर आप इस जानकारी से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं आज हम आपको इसके बारे में ही बताएंगे। बता दें कि ऐसी स्थिति में कैंडिडेट्स अपने परिणाम को SMS के जरिए और Digilocker के माध्यम से चेक कर सकेंगे। 

UP Board 10th 12th Results: SMS के जरिए कैसे चेक कर सकेंगे?

जिन छात्रों के पास इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है, वे अपना परिणाम एसएमएस के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें "UP10" या "UP12" के बाद अपना रोल नंबर 56263 पर भेजना होगा। रिप्लाई मैसेज में उनका परिणाम आ जाएगा।

UP Board 10th 12th Results: डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

  • सबसे पहले छात्र-छात्राएं digilocker.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राएं क्लास 10 मार्कशीट 2025 या क्लास 12 मार्कशीट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने रोल नंबर सहित मांगे गए विवरण को दर्ज करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने यूपी बोर्ड परिणाम खुल जाएंगे। 

बता दें कि इस वर्ष यूपी बोर्ड 2025 परीक्षा (कक्षा10वीं और कक्षा 12वीं) में 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जो अभी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।