केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र अपनी मुख्य परीक्षा में असफल रहे हैं या अपने अंकों में सुधार चाहते हैं, वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सिर्फ प्राइवेट छात्रों के लिए है, जबकि रेगुलर छात्रों के लिए स्कूल के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस संबंध में शेड्यूल भी जारी किया गया है। इच्छुक स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।
जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2025 को होगी यानी केवल एक ही दिन। वहीं, कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होगी। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
कैस करें आवेदन
- सबसे पहले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स लॉगिन विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स उस विषय का चयन करें जिसमें आप सप्लीमेंट्री परीक्षा देना चाहते हैं।
- इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और एक पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट करें।
इस प्रोसेस के पूरा होते ही छात्र अपना एडमिट कार्ड जल्द ही डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी प्रकार समस्या होने निजी छात्र संबंधित बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें और रेगुलर (स्कूल के माध्यम से पंजीकृत) छात्र अपने स्कूल अधिकारियों से संपर्क करें। यह प्रक्रिया स्टूडेंट्स को अपनी पिछली गलतियों को सुधारने और बेहतर प्रदर्शन का एक और मौका देती है। इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन कर दें।
ये भी पढें- BPSC 71st CCE 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 1250 पदों पर होगी भर्ती; पढ़ें डिटेल