1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SBI Clerk Prelims Result: जल्द जारी होगा SBI क्लर्क प्रीलिम्स का परीक्षा परिणाम, यहां जानें कैसे करेंगे चेक

SBI Clerk Prelims Result: जल्द जारी होगा SBI क्लर्क प्रीलिम्स का परीक्षा परिणाम, यहां जानें कैसे करेंगे चेक

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jan 02, 2023 09:35 pm IST,  Updated : Jan 02, 2023 09:36 pm IST

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2022 के परिणाम जल्द जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

SBI Clerk Prelims Result 2022: जिन कैंडिडेट्स ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा (SBI Clerk Prelims Exam 2022) में भाग लिया था, उनके लिए एक बेहद  अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की तरफ से जल्द ही इस एग्जाम के परिणाम घोषित किए जाएंगे। कैंडिडेट्स परिणाम को ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in या ibps.in पर चेक कर सकेंगे। 

एसबीआई क्लर्क 2022 प्रीलिम्स एग्जाम(SBI Clerk Prelims Exam 2022) के रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक करने होंगे। नतीजे देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर व अन्य विवरण दर्ज करना होगा।

5008 पदों पर भरा जाएगा

बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) की तरफ से जूनियर एसोसिएट के कुल 5008 पदों को योग्य उम्मीदवारों से भरने के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन नवंबर माह में कराया गया था। जिसका अब रिजल्ट आने वाला है। हालांकि एसबीआई की तरफ से इस बात की कोई ऑफिशियली  जानकारी नहीं दी गई है कि रिजल्ट कब घोषित किया जाएगा। जो -जो उम्मीदवार इस एग्जाम को पास कर लेगा, वे सब इसके बाद होनी वाली मेंस परीक्षा में बैठने के काबिल हो जाएंगै।

परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें
  • इसके बाद उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परिणाम 2022 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें
  • अब उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
  • फिर उम्मीदवार का एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2022 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  • अब उम्मीदवार रिजल्ट को डाउनलोड कर लें  
  • अंत में उम्मीदवार भविष्य के लिए रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकाल लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।