1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. गाजियाबाद के स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई, जयपुरिया स्कूल पर 1 लाख जुर्माना, डीएलएफ स्कूल की मान्यता रद्द

गाजियाबाद के स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई, जयपुरिया स्कूल पर 1 लाख जुर्माना, डीएलएफ स्कूल की मान्यता रद्द

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2020 10:51 am IST,  Updated : Sep 03, 2020 11:06 am IST

Big Action on Ghaziabad Schools: जिला प्रशासन ने फीस संबं​धी नियमों का पालन न करने के चलते जिले के बड़े और नामी गिरामी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई है।

Jaipuria School- India TV Hindi
Jaipuria School Image Source : FILE

गाजियाबाद। जिला प्रशासन ने फीस संबं​धी नियमों का पालन न करने के चलते जिले के बड़े और नामी गिरामी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई है। डीएम ने वसुंधरा के जयपुरिया स्कूल पर लगाया एक लाख का जुर्माना। इसके अलावा डीएलएफ स्कूल साहिबाबाद की मान्यता रद्द करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से 3 दिनों में जवाब मांगा गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक्ट फीस रेगुलेटरी कमेटी के आदेशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई हुई।

बता दें कि डिस्ट्रिक्ट फीस रेगुलेटरी कमेटी द्वारा सभी स्कूलों से पूर्व में बैलेंस शीट मांगी गई थी। इन स्कूलों ने कई बार नोटिस के बाद भी बैलेंस शीट नहीं जमा की थी।

Ghaziabad
Image Source : GHAZIABADGhaziabad

Ghaziabad
Image Source : GHAZIABADGhaziabad

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।