1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE क्लास 10 बोर्ड परीक्षा पर बड़ा अपडेट, स्टूडेंट्स के लिए पहले बोर्ड एग्जाम में शामिल होना जरूरी

CBSE क्लास 10 बोर्ड परीक्षा पर बड़ा अपडेट, स्टूडेंट्स के लिए पहले बोर्ड एग्जाम में शामिल होना जरूरी

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Feb 16, 2026 02:53 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 03:15 pm IST

CBSE की दो बोर्ड एग्जाम की पॉलिसी पर एक बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड ने कहा है कि क्लास 10 के स्टूडेंट्स के लिए पहले बोर्ड एग्जाम में शामिल होना जरूरी है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI

CBSE की दो बोर्ड एग्जाम की पॉलिसी पर एक बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड ने कहा है कि क्लास 10 के स्टूडेंट्स के लिए पहले बोर्ड एग्जाम में शामिल होना जरूरी है। CBSE ने दो बोर्ड एग्जाम की पॉलिसी पर कहा। दो बोर्ड परीक्षाओं की नीति पर सीबीएसई ने कहा कि कक्षा 10वीं के वे छात्र जो पहली बोर्ड परीक्षा में कम से कम तीन विषयों में उपस्थित नहीं होते हैं, उन्हें ''अनिवार्य पुनरावृत्ति'' श्रेणी में रखा जायेगा। इस संबंध में बोर्ड ने एक नोटिस जारी किया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं।

जारी किए गए नोटिस में जो जरूरी डिटेल्स बताई गई हैं, उन्हें आप नीचे बिंदुओं में पढ़ सकते हैं।

  • सभी स्टूडेंट्स के लिए पहली बोर्ड परीक्षा देना जरूरी है।
  • सभी पास हुए और एलिजिबल स्टूडेंट्स को साइंस, मैथ्स, सोशल, साइंस और लैंग्वेज में से किसी भी तीन सब्जेक्ट में अपनी परफॉर्मेंस सुधारने की इजाज़त होगी।
  • अगर कोई स्टूडेंट पहले एग्जाम में 3 या उससे ज़्यादा सब्जेक्ट में नहीं आया है, तो उसे दूसरे एग्जाम में बैठने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। ऐसे स्टूडेंट्स को "एसेंशियल रिपीट" कैटेगरी में रखा जाएगा और वे अगले साल फरवरी महीने में होने वाले मेन एग्जाम में ही एग्जाम दे पाएंगे।
  • जिन स्टूडेंट्स का पहली परीक्षा का रिज़ल्ट कम्पार्टमेंट है, ऐसे स्टूडेंट्स को कम्पार्टमेंट कैटेगरी के तहत दूसरी परीक्षा में बैठने की इजाज़त दी जाएगी।
  • दसवीं क्लास पास करने के बाद एडिशनल सब्जेक्ट की इजाज़त नहीं होगी, स्टूडेंट्स को स्टैंड-अलोन सब्जेक्ट की इजाजत नहीं होगी।

दूसरी परीक्षा में बैठने की एलिजिबिलिटी

जारी किए गए नोटिस में दूसरी परीक्षा में बैठने की एलिजिबिलिटी भी बताई गई है, जिसे आप निम्नवत प्वाइंट्स में पढ़ सकते हैं।

  • 3 मेन सब्जेक्ट तक इम्प्रूवमेंट कैटेगरी
  • फर्स्ट/थर्ड चांस कम्पार्टमेंट
  • कम्पार्टमेंट + इम्प्रूवमेंट
  • सब्जेक्ट बदलकर पास हुए स्टूडेंट्स के लिए इम्प्रूवमेंट

CBSE ने जारी किए नोटिस में साफ कहा है कि अगर कोई स्टूडेंट किसी भी वजह से मेन एग्जाम में 3 या उससे अधिक सब्जेक्ट में शामिल नहीं हो पाता है, तो बोर्ड की पॉलिसी के मुताबिक उसे दूसरे बोर्ड एग्जाम में बैठने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने लिंक खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।

नोटिस के लिए सीधा लिंक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।