1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार DELED प्रवेश परीक्षा 2025 कब होगी? क्या है रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि; देखें पूरा शेड्यूल

बिहार DELED प्रवेश परीक्षा 2025 कब होगी? क्या है रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि; देखें पूरा शेड्यूल

 Published : Dec 07, 2024 07:24 pm IST,  Updated : Dec 07, 2024 07:25 pm IST

बिहार बोर्ड ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन यानी BSEB की तरफ से आज 2025 में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। चलिए इस खबर के माध्यम से DELED के शेड्यूल को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

बिहार बोर्ड ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन यानी BSEB की तरफ से आज यानी 7 दिसंबर 2024 को  2025 में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के कार्यक्रम शामिल है। इसके अलावा  डी.एल.एड, औद्योगिक प्रशिक्षण उच्चतर माध्यमिक स्तर की भाषा परीक्षा, डी.पी.एड और सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा भी शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकाकरिक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर कार्यक्रम देख सकते हैं। आइए इस खबर के जरिए डी.एल.एड. के लिए निर्धारित कार्यक्रम को जानते हैं। 

शेड्यूल 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार शेड्यूल को समझ सकते हैं। 

  • डी.एल.एड. के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डी.एल.एड. (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम के लिए सेशन 2024-26 में नामांकित प्रशिक्षुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 20 से 30 जनवरी, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। 
  • शेड्यूल के मुताबिक 17 फरवरी को बोर्ड राज्य के सभी डी.एल.एड. संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। 
  • राज्य के सभी डी.एल.एड. संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 को 27 फरवरी के दिन आयोजित किया जाएगा।
  • डी.एल.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
  • प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने के संबंध में अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि 21 अप्रैल, 2025 है।
  • डी.एल.एड. (फेस-टू-फेस) सत्र 2024-26 (प्रथम वर्ष) परीक्षा 9 से 16 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
  • डी.एल.एड. (फेस-टू-फेस) सत्र 2024-26 (द्वितीय वर्ष) परीक्षा 17 से 20 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी।

बता दें कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी और 15 फरवरी 2025 तक चलेंगी। वहीं, मैट्रिक की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी, जो 25 फरवरी तक चलेंगी। दसवीं और 12वीं, दोनों की बोर्ड परीक्षाओं को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। 

 

ये भी पढ़ें- कहां तक पढ़ी हैं पुष्पा 2 की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना?

इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली भर्ती के लिए एग्जाम डेट घोषित, 3300 से ज्यादा है वैकेंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।