1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Bihar NEET UG 2023 काउंसलिंग के लिए आवेदन आज से शुरू, जान लें लास्ट डेट

Bihar NEET UG 2023 काउंसलिंग के लिए आवेदन आज से शुरू, जान लें लास्ट डेट

 Published : Jul 29, 2023 10:51 am IST,  Updated : Jul 29, 2023 10:51 am IST

Bihar NEET UG 2023 counselling: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) की तरफ से आज यानी 29 जुलाई से बिहार नीट यूजी 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Bihar NEET UG 2023 counselling: बिहार नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के लिए कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) की तरफ से आज यानी 29 जुलाई से बिहार नीट यूजी 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। वैध नीट यूजी 2023 स्कोर वाले उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य कोर्सेज में प्रवेश के लिए बीसीईसीई काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। कैंडिडेट्स आवदेन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in पर जा सकते हैं। 

ये है आवेदन करने की लास्ट डेट 

बिहार नीट यूजी 2023 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 4 अगस्त (रात 10 बजे) तक काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीसीईसीईबी उम्मीदवारों को 5 अगस्त को नीट यूजीएमएसी आवेदन पत्र को एडिट करने की भी अनुमति देगा। बिहार नीट यूजी काउंसलिंग रैंक कार्ड और मेरिट लिस्ट 7 अगस्त को जारी की जाएगी, जबकि विकल्प भरने की अस्थायी तारीख 9 अगस्त है।

ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट - bceceboard.bihar.gov.in  पर जाएं। 
  • इसके बाद'यूजीएमएसी-2023 के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल' लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर अगली विंडो पर, नई यूजर आईडी और पासवर्ड जेनरेट करने के लिए बुनियादी विवरण दर्ज करें। 
  • इसके बाद सिस्टम-जनरेटेड क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें। 
  • इसके बाद बीसीईसीईबी नीट यूजी 2023 एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 
  • फिर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करें। 
  • बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2023 एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें और डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें: शुरू हो गए जेएनयू पीजी के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन, यहां जानें कैसे करना है आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।