सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपने ट्रेड्समैन भर्ती 2025 अभियान के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर BSF कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा से पहले आवेदन कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
आयु सीमा
BSF ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक
बीएसएफ कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती में पांच चरण शामिल हैं: शारीरिक माप की जांच के लिए शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), उसके बाद फिटनेस का आकलन करने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)। इसके बाद योग्य उम्मीदवार अपने चुने हुए ट्रेड में कौशल प्रदर्शित करने के लिए एक ट्रेड टेस्ट देंगे। इसके बाद एक लिखित परीक्षा होगी जिसमें सामान्य और ट्रेड से संबंधित विषय शामिल होंगे। अंत में, उम्मीदवारों को एक मेडिकल परीक्षा पास करनी होगी। प्रत्येक चरण में सफल होने वाले ही चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे।
संपादक की पसंद