CBSE 10th Compartment Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 10वीं के कंपार्टमेंट रिजल्ट को घोषित कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अपने परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर अपने रोल नंबर और अन्य विवरण का उपयोग करना होगा।
सीबीएसई कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षा यानी कंपार्टमेंट परीक्षा 15 से 22 जुलाई तक एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई थीं। जिन छात्रों ने अपने अंकों में सुधार के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा दी थी, वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र परिणाम को चेक व डाउनलोड करने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम को चेक कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक से करें चेक- https://cbseresults.nic.in/2024/CBSE10th/CBSE10thLogin?ResultType=cbse10Compt
बता दें कि CBSE बोर्ड ने कक्षा 10वीं के वार्षिक परिणाम 13 मई को घोषित किए थे। इसका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.06 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था, उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 94.75 रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.71 प्रतिशत रहा।
ये भी पढ़ें- कौन सी है दुनिया की सबसे गहरी और मीठे पानी की झील?
संपादक की पसंद