1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE Board 10वीं कक्षा के लिए मार्क्स वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू, जानें क्या है लास्ट डेट

CBSE Board 10वीं कक्षा के लिए मार्क्स वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू, जानें क्या है लास्ट डेट

 Published : May 20, 2024 10:42 pm IST,  Updated : May 20, 2024 10:42 pm IST

CBSE Board कक्षा 10 के लिए मार्क्स वेरिफिकेशन लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अब इस तारीख तक वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कैसे करें, आवेदन शुल्क और अन्य जानकारी के लिए नीचे खबर पढ़ सकते हैं।

CBSE Board 10वीं कक्षा के लिए मार्क्स वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू- India TV Hindi
CBSE Board 10वीं कक्षा के लिए मार्क्स वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू Image Source : PEXELS

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 20 मई को कक्षा 10 के लिए मार्क्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। मार्क्स वेरिफिकेश के लिए  विंडो आधिकारिक वेबसाइट पर खोला गया है। जो छात्र CBSE Board 10वीं कक्षा की परीक्षा में उपस्थित हुए थे और अपने परिणामों से असंतुष्ट हैं, वे सभी मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जाना होगा। 

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट

शेड्यूल के मुताबिक इच्छुक छात्र-छात्राएं 24 मई तक मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर दें, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। मूल्यांकन प्रक्रिया 9 जून से शुरू होगी। छात्र उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए 4 और 5 जून को आवेदन कर सकते हैं।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क  

वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। सत्यापन और मूल्यांकन का परिणाम उसी लॉगिन खाते पर साझा किया जाएगा जहां से उम्मीदवार ने इसके लिए आवेदन किया था, जो कि सीबीएसई वेबसाइट पर है।

क्या है मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई करने का  प्रोसेस 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद जारी रखें और स्कूल पर क्लिक करें
  • इसके बाद स्कूल डिजी लॉकर और परीक्षा के बाद की गतिविधियों पर क्लिक करें। 
  • फिर एप्लिकेशन पेज पर पुनः निर्देशित होने के लिए रीचेकिंग और पुनर्मूल्यांकन टैब पर क्लिक करें। 
  • अब वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करने के लिए, एडमिट कार्ड पर उल्लिखित अपना रोल नंबर, 5 अंकों की सीट संख्या और केंद्र संख्या दर्ज करें। 
  • इसके बाद विवरण जमा करें और शुल्क का भुगतान करें। 
  • इसके बाद आवेदन जमा करें।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से 13 मई, 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं के परिणाम को घोषित किया गया। बता दें कि बोर्ड ने 15 फरवरी से 13 मार्च तक परीक्षा आयोजित की थी।

ये भी पढ़ें- NEET में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी की क्या है कटऑफ पर्सेंटाइल

NEET के बिना इन टॉप कोर्सेज में भी बना सकते हैं करियर, लाख तक हो सकती है सैलरी
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।