CBSE Board Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं की परीक्षा समाप्त हो गई है। इस साल कक्षा 10वीं की CBSE बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 18 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, कक्षा 12वीं की CBSE बोर्ड परीक्षा 4 अप्रैल को समाप्त होगी। अब जब सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा समाप्त हो गई हैं तो स्टूडेंट्स के मन में अपने रिजल्ट को लेकर भी सवाल आ ही रहे होंगे, जोकि लाजमी है। हालांकि सीबीएसई ने नतीजों को जारी करने को लेकर कोई तारीख की घोषणा नहीं की है। एक बार जारी होने बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। छात्र वेबसाइट पर अपना रोल नंबर दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे।
CBSE Board Result: कैसे कर सकेंगे चेक
कैंडिडेट्स नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
- सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मदीवारों को मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने आपका परिणाम खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, कुल 24.12 लाख कक्षा 10 के छात्र 84 विषयों की परीक्षा में शामिल हुए हैं, जबकि 17.88 लाख से अधिक छात्रों ने 120 विषयों की कक्षा 12 की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
सीबीएसई ने नतीजों की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले रुझानों से पता चलता है कि कक्षा 12 और कक्षा 10 के नतीजे आम तौर पर मई में घोषित किए जाते हैं। 2024 और 2023 में, सीबीएसई ने क्रमशः 13 मई और 12 मई को नतीजे घोषित किए।
ये भी पढ़ें- रेलवे पुलिस के एक कांस्टेबल को हर माह कितना वेतन मिलता है?