1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE Board Result: स्टूडेंट्स हो जाएं सावधान! कल रिजल्ट जारी होने का नोटिस हो रहा वायरल; बोर्ड ने बताया फर्जी

CBSE Board Result: स्टूडेंट्स हो जाएं सावधान! कल रिजल्ट जारी होने का नोटिस हो रहा वायरल; बोर्ड ने बताया फर्जी

 Published : May 10, 2023 04:15 pm IST,  Updated : May 10, 2023 04:15 pm IST

CBSE Board Result: सोशल मीडिया पर एक नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 11 मई 2023 को आएगा।

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के कल जारी होने का नोटसि हो रहा वायरल - India TV Hindi
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के कल जारी होने का नोटसि हो रहा वायरल Image Source : CBSE HQ/TWITTER

CBSE Board Result: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक जरूरी  खबर है। सोशल मीडिया पर एक नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 11 मई 2023 को  आएगा। हालांकि बोर्ड ने इस वायरल नोटिस को फर्जी बताया है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE बोर्ड) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके तेजी से वायरल हो रहे नोटिस को फेक बताया है। कैंडिडेट्स को बतया जाता है कि वो ऐसे फेक नोटिस और फेक वेबसाइट्स से सावधान रहें। CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम से संबंधित जानकारी को आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। 

CBSE Board परीक्षाओं के होने के बाद से ही 38 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड इस माह के अंत तक कभी भी रिजल्ट को जारी कर सकता है। हालांकि इस बात की अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि रिजल्ट को कब जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

ऐसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद  CBSE बोर्ड रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई डिटेल दर्ज करनी होगी, रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • जानकरी दर्ज करते ही कक्षा 10 या कक्षा 12 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अपने परिणाम के चेक करें व आगे के यूज के लिए डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।