1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE syllabus: सीबीएसई शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए 9वीं से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रमों को कम नहीं करेगा

CBSE syllabus: सीबीएसई शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए 9वीं से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रमों को कम नहीं करेगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2021 11:55 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 11:55 pm IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नए पाठ्यक्रम के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए पाठ्यसूची में कमी नहीं करने का फैसला किया है।

CBSE ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए 9वीं से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर लिया बड़ा फैसला- India TV Hindi
CBSE ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए 9वीं से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर लिया बड़ा फैसला Image Source : FILE PHOTO

नयी दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नए पाठ्यक्रम के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए पाठ्यसूची में कमी नहीं करने का फैसला किया है। सीबीएसई ने पिछले साल कोविड-19 संकट के बीच छात्रों के पाठ्यक्रम भार को कम करने के लिए शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए नौवीं से 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत तक की कमी की थी। जिन छात्रों ने कम किए गए पाठ्यक्रम का अध्ययन किया, वे मई-जून में परीक्षा में शामिल होंगे। सीबीएसई द्वारा जारी किए गए नए पाठ्यक्रम के अनुसार, पिछले शैक्षणिक वर्ष में जो अध्याय हटा दिए गए थे, उन्हें आगामी शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए आधिकारिक पाठ्यक्रम में वापस ला दिया गया है। 

CBSE ने नए एकेडमिक सीजन का नया सिलेबस जारी किया है। सीबीएसई ने कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के लिए नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए पाठ्यक्रम जारी किया है। बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के सिलेबस में कोई कटौती नहीं की है। यानि स्टूडेंट्स को इस बार परीक्षाओं के लिए पूरा सिलेबस पढ़ना होगा, जिसके आधार पर पेपर तैयार किए जाएंगे। बता दें कि, पिछले शैक्षणिक सत्र का संशोधित/घटा हुआ सीबीएसई सिलेबस नए शैक्षणिक वर्ष में लागू नहीं होगा। इसलिए, छात्र नए पाठ्यक्रम को जरूर चेक करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।