1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE Supplementary Exam: बिना लेट फीस के LOC जमा करने की आखिरी तारीख कल

CBSE Supplementary Exam: बिना लेट फीस के LOC जमा करने की आखिरी तारीख कल

 Published : Jun 16, 2025 03:51 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 03:51 pm IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स को जमा करने की अंतिम तिथि मंगलवार 17 जून 2025 तक निर्धारित की है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कल यानी 17 जून को कक्षा 10 और 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया समाप्त कर देगा। हालांकि, विलंब शुल्क के साथ एलओसी जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून है। हाल ही में जारी एक अधिसूचना में सीबीएसई ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे पुनर्सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के परिणामों की प्रतीक्षा न करें तथा यह सुनिश्चित करें कि एलओसी निर्धारित समय के भीतर जमा कर दिया जाए।

बोर्ड ने कहा, "यह वांछनीय है कि जो भी छात्र पूरक परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर दें। साथ ही, जो भी छात्र पात्र हैं और पूरक परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सत्यापन/पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के परिणाम की प्रतीक्षा न करें और यह सुनिश्चित करें कि एलओसी निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा कर दिया जाए।"

सिर्फ ये स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 में हो सकेंगे शामिल

केवल वे छात्र जिनके नाम ऑनलाइन प्रस्तुत किए जाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 में बैठने की अनुमति दी जाएगी। स्कूल अपनी संबद्धता संख्या को यूजर आईडी के रूप में तथा पासवर्ड का उपयोग LOC जमा करने के लिए कर सकते हैं।

जो छात्र नियमित छात्र के रूप में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और जिनका परिणाम कंपार्टमेंटल आया है। ऐसे कैंडिडेट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए अपने नाम के प्रायोजन हेतु अपने स्कूलों में जाना होगा। स्कूलों को ऐसे छात्रों को जोड़ने और सप्लीमेंट्री परीक्षा के बारे में सूचित करने की भी आवश्यकता है।

कब आयोजित होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा?

सीबीएसई 15 जुलाई, 2025 को कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करेगा (केवल एक ही दिन)। कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होगी। डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी। सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025, 2024-25 बोर्ड परीक्षा पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जाएगी, जो सीबीएसई शैक्षणिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।