1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE Term 2 Admit Cards 2022: प्राइवेट कैंडीडेट्स के लिए जारी हुए टर्म 2 के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Term 2 Admit Cards 2022: प्राइवेट कैंडीडेट्स के लिए जारी हुए टर्म 2 के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2022 01:18 pm IST,  Updated : Apr 16, 2022 01:18 pm IST

सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। बोर्ड कथित तौर पर 2022-23 के शैक्षणिक सत्र से सिंगल बोर्ड एग्जाम के फॉरमेट में वापस जा रहा है। इसमें शायद कुछ बदलाव किए गए हैं।  

CBSE Term 2 Admit Cards 2022- India TV Hindi
CBSE Term 2 Admit Cards 2022 Image Source : SCREENGRAB OF WEBPAGE

Highlights

  • प्राइवेट कैंडीडेट्स के लिए CBSE Term 2 Admit Cards 2022 हुए जारी
  • आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर करें डाउनलोड
  • सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड की परीक्षाएं 26 अप्रैल से हो रही हैं शुरू

नई दिल्ली: सभी प्राइवेट कैंडीडेट्स के लिए साल 2022 के सीबीएसई टर्म 2 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इन्हें सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने जारी किया है। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर इन एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। बोर्ड कथित तौर पर 2022-23 के शैक्षणिक सत्र से सिंगल बोर्ड एग्जाम के फॉरमेट में वापस जा रहा है। इसमें शायद कुछ बदलाव किए गए हैं।

सीबीएसई टर्म 2 का एडमिट कार्ड एप्लीकेशन नंबर या पिछले रोल नंबर और वर्ष या उम्मीदवार के नाम का इस्तेमाल करके डाउनलोड किया जा सकता है।

CBSE Term 2 Admit Cards 2022: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट CBSE cbse.gov.in पर विजिट करें। 

स्टेप 2- 'CBSE Term 2 Admit Card for Private Candidates' के लिंक पर जाएं। 

स्टेप 3- लॉगइन डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 4- प्राइवेट कैंडीडेट्स के लिए सीबीएसई टर्म 2 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएंगे। 

स्टेप 5- एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट निकाल लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।