Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CISCE 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा की डेटशीट जल्द होगी जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

CISCE 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा की डेटशीट जल्द होगी जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

CISCE 10वीं और 12वीं कक्षा की एग्जाम डेटशीट को जल्द ही जारी किया जाएगा। जारी होने पर स्टूडेंट्स नीचे खबर में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके डेटशीट चेक कर सकेंगे।

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : Sep 30, 2025 06:36 pm IST, Updated : Sep 30, 2025 06:36 pm IST
सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

सिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ICSE, ISC डेट शीट 2026 की जल्द ही घोषणा करेगा। एक बार जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर CISCE कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा समय सारिणी सकेंगे। बता दें कि पिछले साल, CISCE 10वीं और 12वीं की डेट शीट 25 नवंबर को जारी की गई थी। ICSE, कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी, जबकि ISC, कक्षा 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 5 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थी। ऐसे में CISCE 10वीं और 12वीं के उम्मीदवार अपनी कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा फरवरी में शुरू होने की उम्मीद कर सकते हैं।

आईसीएसई, आईएससी परीक्षा कार्यक्रम 2026 की जांच और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं। आईसीएसई, आईएससी डेट शीट 2026 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाना होगा और सीआईएससीई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा कार्यक्रम 2026 पीडीएफ पर क्लिक करना होगा। आईसीएसई, आईएससी परीक्षा कार्यक्रम 2026 पीडीएफ डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगा। आईसीएसई, आईएससी डेट शीट 2026 पीडीएफ को सेव करें और प्रिंट आउट लें।

डेटशीट डाउनलोड करने के स्टेप्स

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके छात्र-छात्राएं कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट को चेक कर सकेंगे।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर ICSE, ISC डेट शीट 2026 PDF लिंक पर क्लिक करें
  • अब ICSE, ISC परीक्षा कार्यक्रम 2026 PDF स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा
  • इसके बाीद CISCE 10वीं, 12वीं डेट शीट 2026 PDF को सेव करें। 
  • आखिरी में उसका एक प्रिंट आउट ले लें।

छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- Railway Quiz: अमृत भारत एक्सप्रेस क्विज में दें सही जवाब और पाएं इनाम, ऐसे होगा विजेजाओं का चयन

 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement