CLAT 2026 की परीक्षा में अब चंद दिन ही रह गए हैं। कंसोर्टियम ऑफ NLUs के द्वारा परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर को किया जाना है। अब जब परीक्षा में इतना कम समय शेष रह गया है तो इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स जी-जान से इसकी तैयारी में लगे हुए होंगे। उम्मीदवारों ने इसके लिए महीनों की तैयारी, कई मॉक टेस्ट और अनगिनत घंटों के रिवीजन किया ही होगा। लेकिन इन आखिरी दिनों में भी, आप जो करते हैं, वह आपके स्कोर को प्रभावित कर सकता है। इस खबर के जरिए हम लास्ट समय की तैयारी के टिप्स देंगे, जो आपके काफी हद तक काम आ सकते हैं।
सबसे पहले बता दें कि परीक्षा की लास्ट मिनट तैयारी के हिस्से के तौर पर, कैंडिडेट्स के पास एक क्विक रिवीजन प्लान, प्रैक्टिस मॉक टेस्ट या CLAT सैंपल पेपर्स की प्रैक्टिस जरूरी है।
सिलेबस का रिवीजन
अभी तक आपने जितना सिलेबस पढ़ लिया है, अब उसका रिवीजन शुरू कर दें। जिससे आपने अभी तक जो पढ़ा है वो सब याद रहे।
हाई स्कोर वाले सब्जेक्ट्स पर फोकस करें
कोई भी परीक्षा क्यों न हो, मेहनत के साथ स्ट्रेटजी भी बहुत काम आती है, जो आपका प्रदर्शन बदल सकती है। ऐसे में आप उन विषयों का चयन करें जिनमें कम जटिलता के साथ हाई स्कोरिंग की संभावना हो।
नए विषय को पढ़ने से बचें
पढ़ाई के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि आप क्या पढ़ रहे हैं। आप अपनी अंतिम समय की पढ़ाई में कोई नए चैप्टर, नया विषय शुरू न करें। अगर जरूरी न हो तो अब नया सिलेबस पढ़ने से बचें।
नोट्स से करें अपनी तैयारी
आखिरी समय में अब मोटी-मोटी किताबों से हटकर अपने अपने शॉर्ट नोट्स निकाल लें।
मॉक टेस्ट
हर परीक्षा की तैयारी में मॉक टेस्ट काफी अहम रोल अदा करता है। इसलिए इस परीक्षा की तैयारी के लिए अपने आपको रेडी रखने हेतु मॉक टेस्ट जरूर दें। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और गलतियों में सुधार होगा।
टाइम मैनेजमेंट
तैयारी के साथ-साथ टाइम मैनेजमेंट का बेहद खयाल रखें। बीच-बीच में समय-समय पर ब्रेक अवश्य लें और मॉक टेस्ट देते हुए टाइम सेट करिए। परीक्षा से पहले तनाव होना बहुत आम बात है, लेकिन कोशिश करें कि आप सिर्फ अपनी तैयारी पर ध्यान दें और खुद को शांत रखें।