1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CLAT 2026 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

CLAT 2026 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Aug 02, 2025 11:24 am IST,  Updated : Aug 02, 2025 11:28 am IST

CLAT 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

CLAT 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक बेहद शानदार खबर है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट या CLAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर CLAT UG और CLAT PG के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को पहले अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को सबमिट करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

कब है एग्जाम

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, CLAT 2026 परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2025 के लिए निर्धारित है। CLAT का आयोजन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रतिनिधि विश्वविद्यालय शामिल होते हैं। 

CLAT एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो भाग लेने वाले राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक और स्नातकोत्तर विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। नवीनतम अपजडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।