1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CLAT काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 26 मई को पहली अलॉटमेंट लिस्ट होगी जारी

CLAT काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 26 मई को पहली अलॉटमेंट लिस्ट होगी जारी

 Published : May 18, 2025 02:03 pm IST,  Updated : May 18, 2025 02:03 pm IST

CLAT काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू ने CLAT काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2025 को समाप्त होगी, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। 

आधिकारिक विवरणिका के अनुसार, पहली अलॉटमेंट लिस्ट 26 मई 2025 को प्रदर्शित की जाएगी। पहली अलॉटमेंट लिस्ट के लिए एनएलयू द्वारा फ्रीज और फ्लोट विकल्पों और प्रवेश के लिए कंसोर्टियम को पुष्टि शुल्क का भुगतान 26 मई से 30 मई 2025 तक किया जा सकता है।

CLAT काउंसलिंग 2025: कैसे करें अप्लाई?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

 

  • सबसे पहले उम्मीदवार कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध CLAT काउंसलिंग 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण हो जाने के बाद, खाते में लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • इसके बाद आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

उम्मीदवारों को कम से कम 15 प्राथमिकताएं देनी चाहिए। उम्मीदवारों को केवल उन्हीं NLUs के लिए विचार किया जाएगा जिनके लिए उन्होंने प्राथमिकताएं दी हैं।

CLAT काउंसलिंग 2025: कितना शुल्क?

काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 30000 रुपये है और ST/SC/OBC/BC/EWS/PWD श्रेणियों के लिए 20000 रुपये है। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार NLUs के कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- राजस्थान पुलिस भर्ती: 9 हजार से अधिक कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब ये है लास्ट डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।