सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही पंजाब में 50,000 से अधिक सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी। यह घोषणा खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की है। उन्होंने यह घोषणा एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुई की। बुधवार को सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही युवाओं को 50,000 और नौकरियां प्रदान करेगी। मान ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही विभिन्न सरकारी विभागों में 51,000 नौकरियां दे चुकी है।
763 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
इस कार्यक्रम में उन्होंने सीएम मान ने 763 नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसी दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले तीन सालों के दौरान पंजाब के युवाओं को 51,655 नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सहकारिता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और उच्च शिक्षा एवं भाषा विभाग में नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है।’’ मान ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं को पारदर्शी तरीके से 51,000 सरकारी नौकरियां दी हैं।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सरकारी नौकरियों का आंकड़ा 1 लाख को पार कर जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार भरसक कोशिश कर रही है कि अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी मिले ताकि वे सामाजिक बुराइयों का शिकार न हो सकें।
36 माह में की गई भर्तियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए एक सुरक्षित सिस्टम अपनाया गया है, जिसके कारण करीबन 51,000 नौकरियों में से एक भी नियुक्ति को अब तक किसी भी अदालत में किसी भी ने चुनौती नहीं दी है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सत्ता में आने के 36 माह में युवाओं को रिकॉर्ड 51,000 से अधिक नौकरियां दी हैं।
(इनपुट- पीटीआई)
ये भी पढे़ं:
दिल्ली के प्राइवेट स्कूल में EWS एडमिशन के लिए बढ़ा दी गई इनकम लिमिट, साथ ही नई SOP भी लागू