1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. GATE 2025 के आवेदन में सुधार के लिए इन कैंडिडेट्स के लिए करेक्शन विंडो की लास्ट डेट एक्सटेंड, ऐसे करें करेक्शन

GATE 2025 के आवेदन में सुधार के लिए इन कैंडिडेट्स के लिए करेक्शन विंडो की लास्ट डेट एक्सटेंड, ऐसे करें करेक्शन

 Published : Nov 20, 2024 04:12 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 04:12 pm IST

GATE 2025 आवेदन पत्र में सुधार के लिए दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो को एक्सटेंड कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार, यह विंडो 22 नवंबर तक खुली रहेगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की ने दिव्यांग आवेदकों के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के लिए सुधार विंडो को बढ़ा दिया है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, करेक्शन विंडो 22 नवंबर तक खुली रहेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट goaps.iitr.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने ईमेल पते या ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। 

उल्लेखनीय है कि GATE 2025 संशोधित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आज, 20 नवंबर है। अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर सुधार शुल्क के साथ GATE 2025 आवेदन पत्र जमा करने की सलाह दी गई है। विंडो बंद होने के बाद, किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र जमा करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने ईमेल पते या ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र जमा करने के लिए चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका का पालन कर सकते हैं।

कैसे करें करेक्शन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार GATE की आधिकारिक वेबसाइट goaps.iitr.ac.in पर जाएं
  • उम्मीदवार के डैशबोर्ड पर लॉग इन करें
  • GATE 2025 आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • आवेदन पत्र में संशोधन करें, निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और जमा करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें

GATE 2025 परीक्षा तिथि

GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जनवरी के पहले सप्ताह में अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।