1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CSIR UGC NET 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें डाउनलोड

CSIR UGC NET 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें डाउनलोड

 Published : Jul 22, 2024 12:16 pm IST,  Updated : Jul 22, 2024 12:27 pm IST

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने आज सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी Image Source : FILE

CSIR UGC NET 2024: जो उम्मीदवार सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी के लिए एक शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज यानी 22 जुलाई को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR UGC NET 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.ntaonline.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों को CSIR UGC NET 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

CSIR UGC NET 2024: कैसे करें चेक व डाउनलोड 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

चरण 2: इसके बाद अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

चरण 3: फिर CSIR NET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 4: भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

ये रहा डायरेक्ट लिंक-  https://csirnet.nta.ac.in/

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, CSIR NET 2024 परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। CSIR UGC NET परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। इससे पहले, परीक्षा के संचालन में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच एहतियाती उपायों के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

सीएसआईआर नेट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो जूनियर रिसर्च फेलोशिप और लेक्चररशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में रुचि रखते हैं। सीएसआईआर नेट 2024 कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में एक सरकारी प्राइमरी टीचर को कितनी सैलरी मिलती है?

India Post में निकली भर्ती में सिलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी, 44 हजार से ज्यादा है वैकेंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।