CSIR UGC NET 2025: अगर आप भी सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 की परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जल्द ही सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए किसी कारणवश अप्लाई नहीं कर पाया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द ऐसा कर दें।
कब है लास्ट डेट
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून 2025 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है।
कैसे करें अप्लाई
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक विंडो खुल जाएंगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
डायरेक्ट लिंक के जरिए करें आवेदन
परीक्षा की तारीख
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 की परीक्षा का आयोजन 26, 27 और 28 जुलाई को कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। पेपर का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों है। परीक्षा की अवधि 180 मिनट या तीन घंटे है और पेपर में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा में पांच पेपर होंगे रसायन विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान।
ये भी पढ़ें- UGC NET June 2025: 25 जून को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड