1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CTET 2022: इस बार ऐसे नहीं किया आवेदन तो करेंगे अफसोस, जानें सीटीईटी का ये नया नियम

CTET 2022: इस बार ऐसे नहीं किया आवेदन तो करेंगे अफसोस, जानें सीटीईटी का ये नया नियम

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Oct 22, 2022 09:50 am IST,  Updated : Oct 22, 2022 09:50 am IST

CTET 2022: CTET में इस बार एग्जाम शहर का अलॉटमेंट पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर होने जा रहा है। मतलब अगर आप की अपनी पसंद के शहर में एग्जाम सिटी चाहिए तो उन्हें अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करना होगा।

CTET 2022- India TV Hindi
CTET 2022 Image Source : HTTPS://CTET.NIC.IN/

Highlights

  • पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर मिलेगा एग्जाम सेंटर
  • जल्द से जल्द करें आवेदन
  • इससे जुड़ी सारी जानकारी पोर्टल पर मिल जाएगी

CTET 2022: CTET में इस बार एग्जाम शहर का आवंटन पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर होना है यानी अगर उम्मीदवार की अपनी पसंद के रूप में एग्जाम सिटी चाहिए तो उन्हें आखिरी तारीख का इंतजार करे बगैर जल्द आवेदन करना पड़ेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी का चुनाव CTET 2022 आवेदन के दौरान करना होगा। CTET नोटिस में बताया गया है कि जो उम्मीदवार अपना एपलीकेशन पूरा करके एग्जाम फीस का भुगतान कर देंगे, उन्हें पहले आओ पहले पाओ नीति के तर्ज पर उस विशेष शहर में सीट के मुताबिक  एग्जाम सिटी का आवंटन कर दिया जाएगा।

 एग्जाम सेंटर की जानकारी

किस शहर में कितने उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर मिल सकता है, यह जानकारी भी पोर्टल पर मिल जाएगी। एप्लीकेशन भरते समय या फीस पेमेंट करते वक्त या पोर्टल पर अपडेट होने के दौरान अगर उम्मीदवार के पसंदीदा शहर की कुल क्षमता भर जाती है तो अभ्यर्थी को या तो किसी अन्य शहर का चयन करने या भुगतान को रद्द करने का ऑप्शन दे दिया जाएगा। अगर कोई उम्मीदवार फीस अदा को रद्द कर देता है तो उसके भुगतान के तरीके के मुताबिक उसके बैंक खाते में फीस वापस मिल जाएगी। 

छात्र ध्यान दें किसी भी परिस्थिति में एग्जाम सिटी में बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में CBSE ने CTET के आवेदकों को सलाह दी है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपनी एप्लीकेशन प्रोसेस जल्द पूरी कर लें। 

योग्यता समेत कुछ खास बातें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 16वें संस्करण के एग्जाम CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) ऑनलाइन मोड में दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच होगी। ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 31 अक्टूबर से शुरू होगी। ऑनलाइन एप्लीकेशन सब्मिट करने की अंतिम तारीख 24 नवंबर है। बोर्ड ने बताया कि उम्मीदवार फीस 25 नवंबर दोपहर 1.30 बजे से पहले जमा कर सकते हैं।

बोर्ड ने आगे बताया कि उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर एग्जाम की डेट बता दी जाएगी। ज्यादा जानकारी बुलेटिन जिसमें एग्जाम सिलेबस, भाषा, पात्रता मानदंड, फीस, एग्जाम सिटी और महत्वपूर्ण तारीखों का विवरण CTET की ऑफिशियल वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जल्द ही उपलब्ध होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सिर्फ CTET वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।