1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CTET फरवरी 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई

CTET फरवरी 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई

 Published : Dec 17, 2025 05:11 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 05:11 pm IST

CTET फरवरी 2026 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है वे सभी जल्द से जल्द कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप CTET फरवरी 2026 के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सीटीईटी फरवरी 2026 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद अपने फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

CTET फरवरी 2026 के लिए आवेदन करने हेतु सीधा लिंक

क्या है आवेदन करने की आखिरी तारीख? 

CTET फरवरी 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही जल्द से जल्द आवेदन कर दें। 

किस आयु तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन? 

जानकारी दे दें कि सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। 

कब होगी परीक्षा?

CTET फरवरी 2026 का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाना है। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पेपर I सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर II दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। 

एग्जाम पैटर्न?

CTET फरवरी 2026 परीक्षा में सभी सवाल मल्टिपल चॉइस फॉर्मेट (MCQs) में होंगे, जिसमें चार ऑप्शन होंगे, जिनमें से एक जवाब सबसे सही होगा। हर प्रश्न 1 नंबर का होगा। इसके अलावा इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

CLAT 2026 का परिमाम हो चुका जारी, जानें काउंसलिंग प्रोसेस को लेकर क्या है अपडेट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।