1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CLAT 2026 का परिमाम हो चुका जारी, जानें काउंसलिंग प्रोसेस को लेकर क्या है अपडेट

CLAT 2026 का परिमाम हो चुका जारी, जानें काउंसलिंग प्रोसेस को लेकर क्या है अपडेट

 Published : Dec 17, 2025 04:12 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 04:12 pm IST

बीते कल CLAT 2026 के रिजल्ट को जारी कर दिया गया। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि अब काउंसलिंग को लेकर क्या अपडेट है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) के कंसोर्टियम की तरफ से बीते कल कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए गए। इससे पहले NLUs ने ऑफिशियल वेबसाइट पर फाइनल आंसर-की जारी की थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की आधिकारिक पर वेबसाइट पर काउंसलिंग को लेकर एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें योग्य उम्मीदावरों को काउंसलिंग प्रोसेस में भाग लेने के लिए इनवाइट किया गया है। साथ ही नोटिस में यह भी लिखा है कि इनविटेशन उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड नंबर और ईमेल के जरिए मिलेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने नोटिस खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार नोटिस को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें। 

जारी किए नोटिस में लिखा है, "सभी योग्य उम्मीदवारों को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2026 (CLAT 2026) में भाग लेने वाले नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ में एकेडमिक ईयर 2026-2027 में शुरू होने वाले पांच साल के इंटीग्रेटेड अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एडमिशन काउंसलिंग प्रोसेस में भाग लेने के लिए इनवाइट किया गया है। उम्मीदवारों को एडमिशन काउंसलिंग प्रोसेस के लिए इनविटेशन उनके रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर ईमेल और रजिस्टर्ड फोन नंबर पर SMS के ज़रिए मिलेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस चेक करें और कंसोर्टियम के 'नोटिफिकेशन: एडमिशन काउंसलिंग प्रोसेस के लिए निर्देश' दिनांक 17 दिसंबर, 2025 में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। आप एडमिशन काउंसलिंग प्रोसेस में भाग लेने के लिए कंसोर्टियम ऑफ़ NLUs की वेबसाइट पर CLAT 2026 पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।

नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।