1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUET UG 2023: खुल गई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, जानें कब तक कर सकते हैं सुधार

CUET UG 2023: खुल गई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, जानें कब तक कर सकते हैं सुधार

 Published : Apr 01, 2023 03:58 pm IST,  Updated : Apr 01, 2023 03:58 pm IST

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) की तरफ से आज यानी 1 अप्रैल 2023 को CUET UG 2023 के एप्लीकेशंस में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोली दी गई है। जो कैंडिडेट्स अपने आवेदन में सुधार करना चाहते हैं, वे सभी NTA CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CUET UG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट(UG) के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) की तरफ से  आज यानी 1 अप्रैल 2023 को CUET UG 2023 के एप्लीकेशंस में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोली दी गई है। इस परीक्ष में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स जो अपने आवेदन में सुधार करना चाहते हैं, वे सभी NTA CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं। 

ये है सुधार करने की आखिरी तारीख

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 3 अप्रैल 2023 तक खुली रहेगी। जो कैंडिडेट्स अपने आवेदन में बदलाव तकरना चाहते हैं तो वे 3 अप्रैल से पहले कर दें। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं। 

21 मई से शुरू होगी परीक्षा
CUET UG परीक्षा 21 मई 2023 से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (cbt) मोड में भारत और विदेशों के विभिन्न शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ज्यादा संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरोक्ट लिंक से करें अपने एप्लीकेशन में करेक्शन। 

डायरेक्ट लिंक फॉर CUET UG एप्लीकेशन करेक्शन विंडो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।