1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू , यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

CUET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू , यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Feb 27, 2024 10:17 pm IST,  Updated : Feb 27, 2024 10:21 pm IST

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इधर ध्यान दें। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की तरफ से आज CUET UG 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सीयूईटी यूजी 2024 के लिए शुरू हुए आवदेन - India TV Hindi
सीयूईटी यूजी 2024 के लिए शुरू हुए आवदेन Image Source : FILE

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) ने आज यानी 27 फरवरी से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट्स (CUET UG 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, cuet.samarth.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद CUET UG 2024 आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्टर करें और अपना लॉगिन विवरण प्राप्त करें।
  • फिर लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आखिरी में अपना फॉर्म सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।

डायरेक्ट लिंक - https://cuetug.ntaonline.in/

CUET UG 2024 परीक्षा 15 से 31 मई के बीच आयोजित होने वाली है। इस परीक्षा को 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा।

यदि किसी उम्मीदवार को सीयूईटी (यूजी) – 2024 के लिए आवेदन करने में कठिनाई होती है, तो वह 011 - 40759000/011 - 69227700 पर संपर्क कर सकता है या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकता है।

ये भी पढ़ें- भारत और चीन के बीच कौन सी सीमा रेखा है? 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।